अनिल बलूनी ने भरा पर्चा, स्मृति ईरानी और सीएम धामी की मौजूदगी में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

भाजपा प्रत्याशी पहाड़ पुत्र बलूनी ने आम जन को भरोसा दिलाया कि जनता के पसीने का ऋण तो वे कभी नहीं चुका पाएंगे, लेकिन जन कल्याण के लिए हर कार्य किया जाएगा

बोले बलूनी जीवन में कभी नहीं देखा जब जनता ने चुनाव अपने हाथ में लिया हो,जहां देखो मोदी मय माहौल हो रखा है। आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा

गढ़वाल संसदीय सीट से बीजेपी तोड़ेगी रिकॉर्ड: सीएम

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मै पौड़ी के कंडोलिया मंदिर में प्रार्थना करने आई हूं। गढ़वाल संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी भाई अनिल बलूनी के माथे पर जीत का तिलक लगाने आई हूं..

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को प्रचंड बहुमत से जिताने का आह्वान आमजन से किया


मोदी मय माहौल हो गया है: अनिल बलूनी

 

Lok Sabha Election 2024 मंगलवार को गढ़वाल संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज नामांकन भरा। इस खास मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उनके साथ मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आम जन को भरोसा दिलाया कि जन कल्याण के लिए हर कार्य किया जाएगा।
उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया भी जारी है। मंगलवार को गढ़वाल संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नामांकन भरा। इस खास मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उनके साथ मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मै पौड़ी के कंडोलिया मंदिर में प्रार्थना करने आई हूं। गढ़वाल संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी भाई अनिल बलूनी के माथे पर तिलक लगाने आई हूं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि, दिव्य भूमि है। अब समय आ गया है जिन्होने श्री राम के अस्तित्व को नकारा, धारा 370 को हटाने का विरोध किया। ऐसी कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाते हुए अब की बार भाजपा चार सौ पार का संकल्प पूरा करना है।

अनिल बलूनी को जिताने का किया आह्वान

स्मृति ईरानी ने आम जन से आह्वान किया कि क्या वे ऐसी पार्टी को वोट देंगे जिसने धारा 370 का विरोध किया। अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकराया। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को प्रचंड बहुमत से जिताने का आह्वान आमजन से किया

गढ़वाल संसदीय सीट से बीजेपी तोड़ेगी रिकॉर्ड: सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने जा रहा है। कहा कि श्री बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान से कार्य हो रहा है तो श्री केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य। उन्होंने कहा कि सरकार ने लैंड जिहाद के नाम पर हुए अतिक्रमण को हटा कर एक मिसाल कायम की। सीएम धामी ने कहा कि इस बार गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।

 

मोदी मय माहौल हो गया है: अनिल बलूनी

भाजपा प्रत्याशी व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आम जन को भरोसा दिलाया कि जनता के पसीने का ऋण तो वे कभी नहीं चुका पाएंगे, लेकिन जन कल्याण के लिए हर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी नहीं देखा जब जनता ने चुनाव अपने हाथ में लिया। जहां देखो मोदी मय माहौल हो रखा है। कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। पलायन रोकने के लिए हर वो कार्य किए जाएंगे जो यहां की आवश्यकता है। उनहोने कहा कि उन्होने त्यौहार में अपने गांव आकर तथा अपना वोट अपना गांव के तहत यह कार्य भी किया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया ये दावा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य की पांचों सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि गढ़वाल संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी प्रचंड वोट से विजयी होंगे

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद तीरथ सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, लैंसडोन विधायक दलीप सिंह रावत, देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी, रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी, भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट, मनीष खंडूरी, कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, दीवान सिंह बिष्ट, विधान सभा प्रभारी संपत रावत, मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट आदि शामिल रहे